Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -15-Aug-2023 भारत का गुणगान करेंगे

शीर्षक-भारत का गुणगान करेंगे
विधा-गीत
भारत का गुणगान करेंगे।
देशभक्ति का ओज भरेंगे।।
घर-घर में ये बात कहेंगे।
देशभक्ति का ओज भरेंगे।।

आजादी का जश्न मनाऍं।
वीर स्मरण में दीप जलाऍं।।
नेह सुमन अब उन्हें चढ़ाऍं।
उनकी स्मृति में दृग भर आऍं।।
मातृभूमि के लिए मरेंगे।
देशभक्ति का ओज भरेंगे।।

राष्ट्र गीत मिलकर गाए।
विश्व तिरंगा हम लहराए।।
जन गन मन की शान बढ़ाऍं।
डोली रूपी देश सजाऍं।।
भारत योद्धा नित्य सजेंगे।
देशभक्ति का ओज भरेंगे।।

सुनकर नभ भी पुलकित होता।
देश वीर की बात पिरोता।।
पुष्प नेह के नभ बरसाते।
 शशि तारे सुन पलक बिछाते।।
वीर हमारे  नहीं सहेंगे।
देशभक्ति का ओज भरेंगे।।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया ✍️

   3
0 Comments